Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेल्टर या जेल? ट्रंप का अल्टीमेटम, वाशिंगटन की सड़कों से बेघरों को हटाने की कार्रवाई तेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजधानी वाशिंगटन डीसी को अपराध मुक्त बनाने की मुहिम के तहत बेघर लोगों को सड़क से हटाने का सख्त आदेश जारी किया है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी कि जो लोग शेल्टर होम में नहीं जाएंगे, उन्हें जेल भेजा जाएगा।

राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही 800 से अधिक नेशनल गार्ड्स को तैनात कर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में ले चुके हैं। अब इस नए आदेश के बाद बेघरों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

व्हाइट हाउस की चेतावनी
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि बेघर लोगों के पास विकल्प है—वे या तो आश्रय स्थलों में जाएं जहां मानसिक स्वास्थ्य सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, या फिर जुर्माना और जेल का सामना करें। उन्होंने बताया कि बेघर लोगों के लिए वाशिंगटन डीसी से दूर शेल्टर होम बनाए जाएंगे।

पुलिस की कार्रवाई
लेविट के अनुसार, पुलिस अब तक 70 लोगों को पार्कों से हटा चुकी है। बाकी लोगों को इस सप्ताह के अंत तक शेल्टर होम में भेजने की तैयारी है।

ट्रंप की सख्त भाषा
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी चेतावनी दी कि बेघर लोग वाशिंगटन छोड़ दें, अन्यथा कड़े कदम उठाए जाएंगे। उनके अनुसार, वाशिंगटन में बढ़ते अपराध में बेघरों की भी भूमिका है।

बेघरों की स्थिति
यूएस फैक्ट्स वेबसाइट के मुताबिक, करीब 7 लाख आबादी वाले वाशिंगटन में बेघरों की संख्या के मामले में यह 16वें स्थान पर है। सबसे ज्यादा बेघर न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, शिकागो, सिएटल और डेनवर में रहते हैं।

Popular Articles