Top 5 This Week

Related Posts

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पर बड़ी कार्रवाई

बांग्लादेश में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं पूर्व पीएम शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बड़ी कार्रवाई है। डब्ल्यूएचओ ने साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेज दिया है। साइमा डब्ल्यूएचओ में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक एसईएआरओ साइमा वाजेद फिलहाल छुट्टी पर हैं। इस अवधि के दौरान डॉ. कैथरीना बोहेम प्रभारी अधिकारी के रूप में काम करेंगी। डब्ल्यूएचओ ने साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेजने कारण स्पष्ट नहीं किया। संगठन ने बस इतना कहा कि इस समय हमारे पास इस पर और कोई टिप्पणी नहीं है। डॉ. कैथरीना बोहेम के 15 जुलाई को नई दिल्ली स्थित डब्ल्यूएचओ एसईएआरओ कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है। डब्ल्यूएचओ की कार्रवाई के बाद बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि हम धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों की चल रही जांच के बीच साइमा वाजेद को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेजने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के कथित फैसले का स्वागत करते हैं। हम इसे जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम मानते हैं।
उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि एक स्थायी समाधान आवश्यक है, जो वाजेद को उनके पद से हटा दे। सभी संबंधित विशेषाधिकारों को रद्द कर दे और इस प्रतिष्ठित भूमिका की अखंडता तथा समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की विश्वसनीयता को बहाल कर दे। बांग्लादेश के लोग और वैश्विक जनता पारदर्शिता, ईमानदारी और न्याय के उदय को देखकर खुश हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक आयोग का आरोप है कि साइमा वाजेद पुतुल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री और अपनी मां हसीना को प्लॉट पाने और RAJUK के बजाय उनके लिए आवेदन करने के लिए अवैध रूप से प्रभावित किया था। यह नियमों का उल्लंघन था। इसके अलावा चुनाव आयोग ने वाजेद के राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) लॉक कर दिए हैं।

Popular Articles