Top 5 This Week

Related Posts

शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद के परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी शहादत पर पूरा प्रदेश गर्व करता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और परिजनों के साथ कुछ समय भी बिताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस दौरे को शहीद परिवार के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक बताया। क्षेत्र में लोगों ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए थे। उनके बलिदान को लेकर पूरे राज्य में शोक और गर्व का माहौल है।

Popular Articles