Wednesday, February 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

विपक्षी गठबंधन के अस्तित्व पर उठ रहे सवालों के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के अच्छे नतीजों के बाद कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि वह गठबंधन को जिंदा रखें और सभी दलों को एकजुट करके आगे का रास्ता दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है, जिससे लोगों में संदेह उत्पन्न हो रहा है।शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ‘हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा था और नतीजे भी अच्छे आए थे। उसके बाद हम सभी की, खासकर कांग्रेस की जिम्मेदारी थी कि हम इंडिया गठबंधन को जिंदा रखें, साथ बैठें और आगे का रास्ता दिखाएं। लेकिन अब तक लोकसभा चुनाव के बाद ऐसी एक भी बैठक नहीं हुई है। यह इंडिया गठबंधन के लिए सही नहीं है।’उन्होंने आगे कहा, ‘उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं का कहना है कि गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं है। अगर लोगों के मन में ऐसी भावना आती है तो इसके लिए विपक्षी गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस जिम्मेदार है। कोई समन्वय नहीं है, कोई चर्चा नहीं है, कोई संवाद नहीं है। इसका मतलब है कि लोगों को संदेह है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है या नहीं। अगर यह एक बार टूट गया तो इंडिया गठबंधन फिर कभी नहीं बनेगा।’

Popular Articles