Top 5 This Week

Related Posts

विधायक बेहड़ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे एसएसपी दफ्तर,धरने पर बैठे

पूर्व विधायक ठुकराल पर मुकदमा,गरमाई तराई की राजनीत

रुद्रपुर। एसआईआर आपत्ति बैठक में विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राज कुमार ठुकराल के बीच हुई झड़प के बाद जैसे ही ठुकराल के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हुआ और देर रात पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से तराई की राजनीति गरमा गई। मंगलवार की सुबह किच्छा विधायक तिलक राज बिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा,महानगर अध्यक्ष ममता रानी के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेसी पुलिस कार्यालय पहुंचे और गेट पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसएसपी गेट पर लगे लोहे की बेरिकेडिंग को उखाड़ कर अंदर घुसने का प्रयास किया। जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की हुई। काफी जदोजहद के बाद पुलिस ने रोका और कांग्रेसियों ने वही पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक तरफ कांग्रेसी गेट के बाहर हल्ला काट रहे थे। वहीं बेहड, जिलाध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी जबरन अंदर घुसे और पुलिस ऑफिस में धरने पर बैठ गए। विधायक बेहड़ ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया। कहा कि कौन धाराओं में ठुकराल के घर पर रात को दबिश दी। कप्तान इसका कारण बता दें। इसी के बाद ही कांग्रेसी धरने पर बैठे रहे। एसडीएम मनीष बिष्ट, एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी समेत अन्य पुलिस अधिकारी विधायक को समझाते रहे।

Popular Articles