Top 5 This Week

Related Posts

विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने जरूरतमंद लोगों को बांटे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक

लालकुआं। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान 24 पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
बताया गया कि सरकार की ओर से कुल 58 चेक प्राप्त हुए हैं। इनमें से 24 पात्र लाभार्थी चेक प्राप्त करने के लिए उपस्थित हुए। शेष लाभार्थियों को भी शीघ्र बुलाकर आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार लालकुआं, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, नामित सभासद विनोद श्रीवास्तव, अध्यक्ष लालचंद सिंह, हरीश नैनवाल, जाहिद अली, इलमा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री बॉबी सम्भल ने किया।

Popular Articles