Top 5 This Week

Related Posts

विजिलेंस टीम का उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के किच्छा कार्यालय में छापा,ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार,विभाग में हड़कंप,टीम ने शिकायतकर्ता पर की कार्रवाई

किच्छा। विजिलेंस टीम ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के किच्छा कार्यालय में छापा मारकर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम से विभाग में हड़कंप मच गया। विजिलेंस ने यह कार्रवाई शिकायतकर्ता की शिकायत पर की। विजिलेंस आरोपी को हल्द्वानी लेकर चली गई। विजिलेंस टीम के मुताबिक शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नम्बर-1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह लकड़ी के ठेकेदार हैं और पिछले 5-6 साल से ये कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ ख़रीदे गये थे।  जिन्हें काटने की अनुमति नियमानुसार ली जानी है। शिकायतकर्ता के मुताबिक 26 आम के पेड़ों की अनुमति के लिए आवेदन किया था। अभी अनुमति के कागज उद्यान विभाग के पास पहुँच गये है और उद्यान विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है। आरोप है कि बादल पांडे कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12,000/-रूपये रिश्वत मांग रहा है। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान ने तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम ने गुरुवार को  उद्यान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पांडे पुत्र बची राम पांडे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आईटीआई हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उद्यान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस के निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Popular Articles