Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण escalation: 100 से अधिक ड्रोन और 150 बम दागे, अमेरिका देगा जेलेंस्की को हथियार

कीव/मॉस्को/वाशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। ताजा हमलों में रूसी सेना ने 100 से अधिक ड्रोन और 150 ग्लाइड बम यूक्रेन के कई इलाकों पर बरसाए। हमलों में 20 से अधिक इमारतें ध्वस्त, कई जगह आगजनी हुई और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 20 से अधिक लोग घायल बताए गए हैं, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।

जेलेंस्की ने की यूरोपीय एयर डिफेंस सिस्टम की मांग

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले अब सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि यह पूरे यूरोप की सुरक्षा को चुनौती हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर लिखा,
“पिछले दो हफ्तों में रूस ने 3,500 से अधिक ड्रोन, 2,500 ग्लाइड बम और 200 मिसाइलें दागी हैं। समय आ गया है कि हम यूरोप की संयुक्त बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली तैयार करें। तकनीकें उपलब्ध हैं और अब सभी भागीदारों को मजबूत कदम उठाने होंगे।”

रूसी ग्लाइड बम बना बड़ा खतरा

गौरतलब है कि रूसी सेना ग्लाइड बम को अपने फाइटर जेट्स से ऊंचाई पर गिराती है। इन बमों को रोकने का कोई प्रभावी उपाय यूक्रेन के पास नहीं है। जेलेंस्की ने कहा कि जब तक रूस को भारी आर्थिक नुकसान नहीं होगा, तब तक वह कूटनीतिक समाधान और युद्ध के अंत से बचता रहेगा।

पश्चिमी रूस में यूक्रेनी जवाबी हमला

रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी पश्चिमी रूस के सारातोव क्षेत्र की एक तेल रिफाइनरी पर रात में हमला किया। वहीं, जपोरिजिया और मायकोलाइव में रूसी हमलों से भारी तबाही हुई। जपोरिजिया में 10 अपार्टमेंट ब्लॉक और 12 निजी घर क्षतिग्रस्त हुए।

यूक्रेन में सैन्य नेतृत्व पर कार्रवाई

लगातार हो रहे नुकसान के बाद यूक्रेन के शीर्ष सैन्य कमांडर ओलेक्सांद्र सि‌र्स्की ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को पद से हटा दिया है।

  • वोलोदिमीर सिलेंको (17वीं सेना कोर) – जपोरिजिया मोर्चे पर गांव पर नियंत्रण खोने के बाद हटाए गए।
  • मैक्सिम कितुहिन (20वीं सेना कोर) – पूर्वी डोनेस्क क्षेत्र में गांव गंवाने पर जिम्मेदार ठहराए गए।

ट्रंप का बयान: “जेलेंस्की को समझौता करना होगा”

इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध समाप्त करने के लिए जेलेंस्की को किसी न किसी स्तर पर समझौता करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका आशय किस समझौते से था। ट्रंप ने यूरोप को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए

अमेरिका ने हथियार पैकेज को दी मंजूरी

अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन को हथियार सहायता पैकेज भेजने की मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार, नई प्रणाली के तहत सहयोगी नाटो देशों से प्राप्त धन का उपयोग कर अमेरिका अपने भंडार से कीव को हथियार उपलब्ध कराएगा।

  • पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर के दो शिपमेंट मंजूर किए गए हैं।
  • यह नई व्यवस्था अमेरिका और सहयोगियों की साझा वित्तीय पहल का पहला प्रयोग होगी।

Popular Articles