Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राहत की खबर: कमजोर पड़ा मानसून, प्रदेश में बरसेगी हल्की बारिश

देहरादून। प्रदेश में पिछले सप्ताह से जारी मूसलाधार बारिश का सिलसिला अब धीमा पड़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार से मानसून के कमजोर पड़ने के चलते लोगों को राहत मिलने की संभावना है। हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं–कहीं तेज दौर और मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

आज (18 अगस्त) पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी 21 अगस्त तक तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन का असर कम होने से प्रदेशभर में बारिश का असर घटेगा।

रविवार दोपहर मौसम खुलने पर लोगों ने बड़ी राहत महसूस की। हालांकि सुबह हुई भारी बारिश से दून में जलभराव और कीचड़ ने राहगीरों को परेशान किया। दोपहर बाद धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। रविवार को दून का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं।

Popular Articles