Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन निर्णायक होगा : भट्ट

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की आगामी 9 सितंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक के लिये सभी तैयारी हो चुकी है। सफल एवं मंगलमय आयोजन के लिए आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मिडिया को कार्यसमिति की योजना साँझा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन , प्रदेशभर से पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सहभागी होंगे और  जिसमे दो राजनैतिक प्रस्ताव व आगामी संगठनात्मक अभियानों व कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा संगठन निरंतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करने का माध्यम बनेगी।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन अपने दो दिवसीय प्रवास में प्रदेश कार्यसमिति, पदाधिकारी और कोर कमेटी बैठक के साथ पूर्व सैनिक सम्मेलन एवं सिख सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा, 27 में जीत की हैट्रिक लगाने वाली चुनावी रणनीति बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन बहुत निर्णायक होने वाला है।

वार्ता में  प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार , जिला अध्यक्ष  प्रताप सिंह बिष्ट ,  जिला प्रभारी  विवेक सक्सेना ,दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी  सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Articles