पुलिस लाइन रुद्रपुर, पुलिस कार्यालय एवं कोतवालियों में आयोजित हुए माल्यार्पण कार्यक्रम
रुद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर पुलिस बल को सत्य,अहिंसा, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के दौरान गूँजी रामधुन; एसएसपी ने स्वच्छता कर्मियों को कंबल वितरित किए। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस ने दोनों महान विभूतियों को शत-शत नमन कर उनका स्मरण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन रुद्रपुर, पुलिस कार्यालय समेत जनपद के समस्त थानों एवं कोतवालियों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें आदरपूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बापू के प्रिय भजनों एवं ‘रामधुन’ का गायन/वादन किया। जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और प्रेरणादायी हो गया। इस अवसर पर एसएसपी ने स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वच्छकों (सफाई कर्मियों) को सम्मान स्वरूप कंबल वितरित किए। एसएसपी ने राष्ट्र निर्माण में दोनों महापुरुषों के अमूल्य योगदान और आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। एसएसपी ने सभी अधिकारियों व जवानों को महात्मा गांधी जी के सत्य व अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी एवं उच्च कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन और सेवाकाल में अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दोनों महान नेताओं के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव से राष्ट्र सेवा करने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया।





