Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन BJP में हुईं शामिल

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा का हाथ थाम लिया है। उन्होंने दो दिन पहले ही राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया था। सुंदरराजन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, ‘मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैंने यह इच्छा अपनी पार्टी को भी बताई है। मैं खुश हूं कि मुझे एक बार फिर से सदस्यता कार्ड मिल गया हैजो मेरे पास है। यह सबसे खुशी का दिन है। यह एक कठिन फैसला है और एक अच्छा निर्णय भी। राज्यपाल के रूप में मेरे पास कई सुविधाएं थीं, लेकिन मैंने इसे छोड़ दिया। मुझे इसका एक प्रतिशत भी दुख नहीं है। तमिलनाडु में निश्चित तौर पर कमल खिलेगा।सुंदरराजन ने कहा, ‘मैं फिलहाल बहुत खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने एक बहुत ही शानदार जीवन और एक संवैधानिक पद छोड़ा है क्योंकि मुझे लोगों की सेवा करना पसंद है। मैं हमारे प्रधानमंत्री की प्रशंसा करती हूं, जिस तरह से वह लोगों से जुड़ते हैं। वैसे ही मैं भी लोगों से जुड़ना चाहती थी और लोगों की सीधे सेवा करना चाहती थी। मैंने यह बात सामने रखी और मैं उम्मीदवार बनूंगी। हालांकि, निर्वाचन क्षेत्र कौन सा होगा यह फैसला आलाकमान करेंगे।

Popular Articles