Top 5 This Week

Related Posts

यूपी भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, 26 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 26 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नई नियुक्तियों की सूची जारी की। इसमें अयोध्या महानगर की जिम्मेदारी अशोका द्विवेदी और मथुरा महानगर की कमान ममता भारद्वाज को सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों में पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के विभिन्न जिलों को शामिल किया गया है। पार्टी ने महिला नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपकर स्थानीय स्तर पर महिला मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया है।

पश्चिम और बृज क्षेत्र में इन्हें मिली जिम्मेदारी

पश्चिम क्षेत्र में सारिका गुप्ता को सहारनपुर महानगर, अजिता गुर्जर को मेरठ जिला, बबिता चौहान को मेरठ महानगर, कल्पना वर्मा को बुलंदशहर, सिद्धि प्रधान अग्रवाल को गाजियाबाद महानगर, पूजा शर्मा को हापुड़ और मोक्षिका शर्मा को संभल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बृज क्षेत्र में मंजू वर्मा को एटा, डॉ. आरती मित्तल को अलीगढ़ महानगर और डॉ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली जिला की जिम्मेदारी मिली है।

कानपुर और अवध क्षेत्र में भी नई नियुक्तियां

कानपुर क्षेत्र में आशा पांडेय को कानपुर दक्षिण, नीरजा गुप्ता को झांसी महानगर, प्रवेश शर्मा को झांसी जिला, प्रीति तिवारी को फर्रुखाबाद, ममता गुप्ता को हमीरपुर और शशि सोमेंद्र सिंह को जालौन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अवध क्षेत्र में कुसुम सिंह को सीतापुर, दीपिका साहू को अंबेडकरनगर, साधना पांडेय को बलरामपुर, रंजीता श्रीवास्तव को बहराइच और माधुरी सिंह त्रिपाठी को श्रावस्ती की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

काशी और गोरखपुर क्षेत्र में भी नियुक्तियां

काशी क्षेत्र में सुषमा मालवीय को भदोही, गीता सिंह को अमेठी, जान्हवी कशेरा को मीरजापुर और विजयलक्ष्मी शुक्ला को सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर क्षेत्र में सुनीता भारती को लालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नियुक्तियों के जरिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

Popular Articles