Top 5 This Week

Related Posts

यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ से ढकी वादियां देख खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और सीजन की पहली बर्फबारी हुई। धाम में बर्फ गिरने का मनमोहक दृश्य देखकर तीर्थयात्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बर्फबारी के बीच धाम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

गुजरात से पहुंचे श्रद्धालु हुए उत्साहित

यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए गुजरात से पहुंचे श्रद्धालु बर्फबारी देखकर खासे उत्साहित नजर आए। श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद किया।

गुजरात से आए रामसुख भाई, बीना कुमारी और सुमेर जी भाई ने कहा कि मां यमुना के दर्शन के साथ बर्फ से ढके धाम का मनमोहक नजारा देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। हिमालय की खूबसूरत वादियों और बर्फबारी ने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया।

आध्यात्मिक अनुभूति के साथ प्रकृति का अद्भुत नजारा

बर्फबारी के दौरान यमुनोत्री धाम का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने एक ओर मां यमुना की पूजा-अर्चना की, वहीं दूसरी ओर बर्फ से आच्छादित पहाड़ियों के नजारे का आनंद उठाया।

मौसम में आए इस बदलाव से धाम में मौजूद यात्रियों के बीच उत्साह देखने को मिला। धार्मिक आस्था और प्रकृति के अद्भुत संगम ने श्रद्धालुओं की यात्रा को और भी विशेष बना दिया।

Popular Articles