Wednesday, December 31, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मैक्सिको में आज ऐतिहासिक चुनाव

इस साल कई देशों में चुनाव होने वाले हैं। भारत में आम चुनाव चल रहे हैं। वहीं मेक्सिको में आज राष्ट्रपति चुनाव हो रहा है। इसी के साथ राष्ट्र अपने राजनीतिक इतिहास में एक बड़े बदलाव के कगार पर खड़ा हुआ है। मेक्सिको में दो जून को लोकप्रिय राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (एएमएलओ) के उत्तराधिकारी का चुनाव करने के लिए मतदान होगा, जिन्हें संविधान द्वारा दूसरे छह साल का कार्यकाल पूरा करने से प्रतिबंधित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के साथ एक ऐतिहासिक पल के लिए मंच तैयार किया गया है। यहां पहली बार किसी महिला राष्ट्रपति को सत्ता की बागडोर संभालते हुए देखा जा सकता है। मेक्सिको आज अपनी पहली महिला राष्ट्रपति का चुनाव करने जा रहा है। पर्यावरण इंजीनियर से राजनीतिज्ञ बनीं 61 साल की शीनबाम मेक्सिको की अगली राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर के अधीन मेक्सिको सिटी की पर्यावरण सचिव के रूप में काम किया। वहीं साल 2014 में वह ओब्रेडोर की मोरेना पार्टी में शामिल हुईं। उनका लक्ष्य चीनी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर मेक्सिको की निर्भरता को कम करना है और वह अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते का समर्थन करती हैं।

 

Popular Articles