Wednesday, February 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मेलनी ने जी-7 के समापन में पीएम मोदी से बातचीत का किया उल्लेख

जी-7 की मेजबान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलनी ने शनिवार को शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा िक हमने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के अवसरों की तलाश की है। मेलनी ने कहा, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के अवसरों की खोज की जो शुरुआत पीएम मोदी के साथ 2022 में हुई थी, वह आगे बढ़ चुकी है। अब इस साझेदारी को और मजबूत करने की ओर बढ़ चले हैं। मेलनी ने यह भी कहा कि जी-7 के विचार-विमर्श में चीन के लिए स्पष्ट संकेत है कि हम बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहिए। मेलनी ने भारत के नजरिये को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी-7 हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है।   मेलनी ने यह भी कहा कि जी-7 के विचार-विमर्श में चीन के लिए स्पष्ट संकेत है कि हम बातचीत के लिए खुले हैं, लेकिन हमारी कंपनियों को स्वतंत्र व निष्पक्ष बाजार में समान स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होना चाहिए। मेलनी ने भारत के नजरिये को आगे बढ़ाते हुए कहा, जी-7 हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है।

Popular Articles