मुंबई। राजधानी मुंबई की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या को हल करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महत्वाकांक्षी ‘पाताल लोक’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहनों का दबाव कम करने के लिए भूमिगत सड़क नेटवर्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना मुंबई के ट्रैफिक हालात को बदलने की क्षमता रखती है और इसके लागू होने पर यात्रियों को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। सरकार का दावा है कि योजना के चरणबद्ध क्रियान्वयन के बाद शहर के यातायात में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देगा।





