Sunday, July 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मार्को रूबियो बन सकते हैं अमेरिका के नए विदेश मंत्री

राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद अब ट्रंप अपनी सरकार के अहम पदों पर नियुक्तियों को लेकर मंथन कर रहे हैं। कई पदों पर नाम तय हो चुके हैं। अब खबर आई है कि डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा से सीनेटर मार्को रूबियो को अपनी सरकार में विदेश मंत्री बनाने का फैसला कर लिया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, मार्को रूबियो का नाम अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ट्रंप उनके नाम पर सहमत हैं।

मार्को रूबियो अमेरिका के फ्लोरिडा से सीनेटर हैं। वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति पद के लिए उतरने के संभावितों में थे। वह सीनेट में लंबे समय से विदेश मामलों से जुड़े रहे हैं। उन्हें लातिन अमेरिका और पड़ोसी देशों के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।

Popular Articles