महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में फिर एक बार महायुति की सरकार बनने जा रही है। महायुति की आंधी के आगे महाविकास अघाड़ी कहीं नहीं टिकी और 288 में सिर्फ 55 सीटें ही जुटा पाई। महायुति को 223 सीटें मिली हैं। गठबंधन की इस बड़ी जीत पर सीएम एकनाथ शिंदे ने तमाम मतदाताओं का धन्यवाद किया है। वहीं दूसरी ओर देवेंद्र फडणवीस ने सीएम फेस पर अभी कुछ बी बोलने से मना कर दिया है। महाविकास अघाड़ी की ओर से उद्धव कि शिवसेना से सांसद संजय राउत नतीजों से खुश नहीं दिखे।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 65 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के विधानसभा चुनावों में यह 61.74 प्रतिशत था।
महाराष्ट्र में NDA की बंपर जीत





