Monday, July 28, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मनसा देवी भगदड़ में घायल 37 श्रद्धालु अस्पतालों से हुए डिस्चार्ज

मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर रविवार सुबह हुई भगदड़ की घटना में अब तक आठ श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 45 लोग घायल हुए थे। राहत की बात यह है कि इनमें से 37 घायलों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जबकि कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से रविवार शाम सात बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए भेजे गए 15 घायलों में से 8 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 7 मरीज भर्ती हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर, और तीन की स्थिति स्थिर है।
  • हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती 25 घायलों में से 24 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि एक मरीज अब भी इलाजरत है।
  • मेला अस्पताल हरिद्वार में भर्ती 5 सभी घायल डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

कैसे हुआ हादसा?

रविवार सुबह करीब नौ बजे मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में एक 10 वर्षीय बालक सहित आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई और 28 लोग घायल हो गए।

चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के समय पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। फरीदाबाद से आए संतोष कुमार ने बताया कि आने और जाने के लिए एक ही मार्ग था, जिससे दबाव बढ़ गया। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु दीवारों पर लगी बिजली की तारों को पकड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इन तारों से करंट लगने के बाद भगदड़ शुरू हो गई।

प्रशासन पर उठे सवाल

हादसे के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और विद्युत सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। एक ही मार्ग से आवागमन, असुरक्षित तारें और भीड़ नियंत्रण के अभाव ने इस त्रासदी को जन्म दिया।

Popular Articles