इंफाल। मणिपुर की इंफाल घाटी में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को एक संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। गिरफ्तार आरोपियों के पास से राइफल, कारतूस और मैगजीन सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
इंफाल पश्चिम से चार उग्रवादी दबोचे गए
पुलिस के मुताबिक, इंफाल पश्चिम जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के तीन सक्रिय सदस्यों को उनके घरों से पकड़ा गया। इनमें
- लईशांगथेम तोंडन सिंह (34 वर्ष)
- लईशांगथेम आनंद सिंह (34 वर्ष)
- हाइकम हेमचंद्र सिंह (41 वर्ष)
शामिल हैं।
इनके कब्जे से दो एसएलआर राइफल, दो संशोधित .0303 राइफल, एक इंसास राइफल, नौ मैगजीन और 99 कारतूस बरामद किए गए।
इसी संगठन का एक अन्य सदस्य तोरेम टॉमचो मीतेई उर्फ पेना (45 वर्ष) को इंफाल पूर्वी जिले के एंडरो इलाके से गिरफ्तार किया गया।
थौबल जिले से दो उग्रवादी पकड़े गए
थौबल जिले के ईचान खुन्नौ इलाके से प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (प्रो) का एक सक्रिय सदस्य पकड़ा गया। वहीं जिले के ही समरम मयाई लैकाई इलाके से प्रतिबंधित संगठन सोरेपा का सदस्य खोइनाईजम भूमेश्वर सिंह (24 वर्ष) गिरफ्तार हुआ।
भूमेश्वर के पास से एक नकली बंदूक और तीन कारतूस बरामद किए गए।
बढ़ाई गई चौकसी
पुलिस का कहना है कि हाल की हिंसक घटनाओं और अलगाववादी गतिविधियों को देखते हुए घाटी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा चौकसी और तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों से पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इनके नेटवर्क और संभावित साजिशों की जांच में जुटी हैं।





