Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीयों पर हमले की आयरलैंड के राष्ट्रपति ने निंदा, कहा – “उनकी मौजूदगी समृद्धि का स्रोत”

आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस ने हाल के दिनों में प्रवासी भारतीयों पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की है। उन्होंने मंगलवार को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय समुदाय ने आयरलैंड के चिकित्सा, नर्सिंग, देखभाल व्यवसाय, सांस्कृतिक जीवन, व्यापार और उद्यम सहित कई क्षेत्रों में अमूल्य योगदान दिया है।

राष्ट्रपति हिगिंस ने कहा, उनकी उपस्थिति, उनका कार्य और उनकी संस्कृति हमारे साझा जीवन के लिए समृद्धि और उदारता का स्रोत रही है।”

हमलों को बताया मूल्यों के खिलाफ
उन्होंने हाल ही में भारतीय समुदाय के सदस्यों पर हुए हमलों को “हमारे प्रिय मूल्यों के विपरीत” बताया और कहा कि किसी भी व्यक्ति, खासकर युवाओं, को छल-कपट या उकसावे के जरिए इस तरह के व्यवहार में घसीटना निंदनीय है।

राष्ट्रपति के अनुसार, चाहे उकसावा अज्ञानता से हो या दुर्भावना से, यह कृत्य समाज को कमजोर करता है और भारतीय समुदाय द्वारा दिए गए अपार लाभों को धुंधला कर देता है।

लगातार हो रहे हमले
राष्ट्रपति का यह बयान उस समय आया है जब आयरलैंड में भारतीयों को निशाना बनाकर हमलों की एक श्रृंखला सुर्खियों में है। ताज़ा घटना में एक छह वर्षीय भारतीय बच्ची पर बच्चों के एक समूह ने हमला कर उसके गुप्तांगों पर चोट पहुंचाई। इस घटना ने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Popular Articles