Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भारत ने जताई इस्राइली पर्यटकों पर हमले की आशंका

भारत की खुफिया एजेंसी ने श्रीलंका को इस्राइली पर्यटकों पर हमला होने की आशंका जताते हुए सूचना दी। इसके बाद श्रीलंका ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। श्रीलंका के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि भारत की ओर से श्रीलंकाई पुलिस को अरुगम खाड़ी के पूर्वी तट सर्फिंग रिसोर्ट में इस्राइली पर्यटकों पर हमला होने की आशंका जताने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है कि क्या उनकी योजना इस्राइली पर्यटकों को निशाना बनाकर हमला करने की थी। इससे पहले बुधवार को कोलंबो में अमेरिकी दूतावास और ब्रिटिश उच्चायोग ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी थी कि उन्हें अरुगम खाड़ी में हमला होने की जानकारी मिली है। उन्होंने पर्यटकों से यहां जाने से बचने के लिए कहा था। इस पर हेराथ ने कहा कि हमने जनता को तब तक सूचित नहीं किया जब तक कि जानकारी सत्यापित नहीं हो जाती। कुछ जानकारी सामने आई है कि श्रीलंका आए पर्यटकों की सुरक्षा को संभावित खतरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलने पर हमने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सूचना मिलने के बाद सभी तटीय क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्वरित कार्रवाई की। हेराथ ने कहा कि सभी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजदूत जूली चुंग ने सरकार को अरुगम खाड़ी सुरक्षा स्थिति पर यात्रा सलाह के बारे में सूचित किया था।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को अगली सूचना तक पूर्वी तट पर लोकप्रिय पर्यटक रिसोर्ट से दूर रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि दक्षिणी तट और दक्षिणपूर्वी रिसोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए पर्यटकों के लिए एक हॉटलाइन स्थापित की गई है।

Popular Articles