Thursday, March 13, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारत को संविधान मिले 75 साल पूरे

भारत जब आज 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, तब देश के एक लोकतांत्रिक गणतंत्र के तौर पर 75 साल भी याद किए जा रहे हैं। दरअसल, भारत को आजादी 1947 में ही मिल गई थी और देश इसके बाद से ही लोकतंत्र के तौर पर स्थापित हो गया था। हालांकि, भारत लोकतांत्रिक गणतंत्र 26 जनवरी 1950 को बना, जब संविधान देश में लागू कर दिया गया। बीते 75 वर्षों में एक लोकतांत्रिक गणतंत्र के तौर पर भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मसलन इस दिन लागू हुए संविधान ने देश को सरकार चलाने वाले शासन की अवधारणा से अवगत करवाया। इसी के मद्देनजर देश में केंद्र और राज्य के स्तर पर सरकार चुनने के लिए चुनाव कराए जाने लगे। इसके अलावा देश में एक तेज आर्थिक विकास और उदारवाद भी देखा गया है।

Popular Articles