Sunday, February 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा संगठन महापर्व का पीएम मोदी दो सितंबर को करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सितंबर को भाजपा संगठन महापर्व की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सदस्यता के साथ प्रदेश में अभियान का आगाज होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से विस स्तर पर लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग का आग्रह किया है। वहीं, चार सितंबर से जिलेस्तर पर अभियान आगे बढ़ाने के साथ पहले 15 दिन घर-घर संपर्क किया जाएगा। 10 नवंबर को वर्चुअल रैली संग समाप्त होने वाले इस अभियान में कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए शक्ति केंद्रों पर अल्पकालिक विस्तारकों की नियुक्ति भी की जाएगी। भट्ट ने कहा, लोस चुनाव में राज्य के 23.6 लाख वोटरों का विश्वास हासिल करने में सफल हुए हैं। कहा, चूंकि जिसने हमें मत दिया है, वह 18 वर्ष की आयु वाला है और पार्टी के नेतृत्व एवं विचारधारा से सहमत है। लिहाजा पार्टी का लक्ष्य है अधिकांश को संगठन से जोड़ा जाए। इसके लिए विस स्तर पर विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों समेत जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी सबसे अधिक है।

कहा, अभियान के साथ पार्टी के विचार और सरकार के कामों के प्रचार-प्रसार के तौर पर भी लिया जाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, जिलाध्यक्षों द्वारा अपने जिलों में निवास करने वाले सांसद, विधायक, दायित्वधारी, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, निवर्तमान मेयर एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को सदस्य बनाया जाएगा।

कहा, हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 200 प्राथमिक सदस्य बनाए जाएं। 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जन संपर्क करेंगे। उनके सहयोग के लिए विस, मंडल व शक्ति केंद्र में सदस्यता सहयोगी के रूप में अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किए जाएंगे।

Popular Articles