Thursday, October 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए शाह-नड्डा

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र और गुजरात की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हुए।  इसके बाद हरियाणा के बारे में बात हुई। बैठक में हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे। तीसरे चरण में राजस्थान को लेकर मंथन हुआ। बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी विजया रहाटकर मौजूद रहे। बैठक में राजस्थान की 10 सीटों पर चर्चा हुई। चौथे चरण में पश्चिम बंगाल पर बात हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अमिताभ चक्रवर्ती उपस्थित थे। बैठक में 23 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए हुई। कोर ग्रुप की बैठक में सिक्किम, ओडिशा और महाराष्ट्र पर भी चर्चा हुई।  भाजपा सूत्रों की मानें तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दोनों उपमुख्यमंत्री और राज्य अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 25 लोकसभा सीटों पर चर्चा हुई। उम्मीद है कि भाजपा अपना दल को भी दो सीटें दे सकती है- एक मिर्जापुर और दूसरी सोनभद्र। संभावना है कि गाजियाबाद से दोबारा जनरल वीके सिंह को मैदान में उतारा सकता है।

Popular Articles