देहरादून। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह होने जा रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट चुके हैं। अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि नई कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, तीन महामंत्री, एक महामंत्री (संगठन), एक कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी और एक कार्यालय सचिव की नियुक्ति की जाएगी।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी। चर्चा यह भी है कि इस बार प्रदेश महामंत्री का दायित्व किसी महिला नेता को सौंपा जा सकता है।
इसके अलावा, पार्टी सात मोर्चों—युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा—के अध्यक्षों के नाम भी घोषित करेगी।