Top 5 This Week

Related Posts

बेटियों की शादी में यूपी सरकार का बड़ा सहयोग: दुल्हन के खाते में ₹60 हजार, ₹25 हजार के गिफ्ट — कुल ₹1 लाख का व्यय

लखनऊ। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब प्रत्येक लाभार्थी पर सरकार कुल ₹1 लाख खर्च करेगी।

नवीन प्रावधान के अनुसार—
₹60,000 की राशि सीधे दुल्हन के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
₹25,000 मूल्य के उपहार उपलब्ध कराए जाएंगे।
₹15,000 विवाह आयोजन पर प्रति जोड़ा व्यय किया जाएगा।

जिले के लिए इस बार 575 बेटियों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि अब तक 1,200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जांच के बाद 1,000 आवेदन पात्र पाए गए हैं। बड़ी संख्या में आवेदनों के कारण लाभार्थियों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

योजना की धनराशि बढ़ाए जाने के बाद आवेदकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। विभाग के अनुसार पहले लक्ष्यों को पूरा करना चुनौती होता था, लेकिन अब लक्ष्य से दोगुने से अधिक आवेदन मिल रहे हैं।

कार्यक्रम दिसंबर के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने आयोजन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव के अनुसार, पात्र लाभार्थियों की संख्या लक्ष्य से अधिक है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा। शेष पात्रों को लक्ष्य बढ़ने पर लाभान्वित किया जाएगा।”

Popular Articles