Top 5 This Week

Related Posts

बुजुर्ग महिला से कुंडल झपटने वाले दो शातिर दबोचे, लूटा गया सोने का कुंडल बरामद

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के कान से सोने का कुंडल झपटकर फरार हुए दो युवकों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ा दी हैं।

खुलासा करते हुए एस एस पी डा मंजू नाथ टी सी ने बताया जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी पत्नी मनोज नाथ ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि दो अज्ञात युवकों ने उनकी सास के कान से सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया।

जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मैन्युअल एवं तकनीकी सर्विलांस की मदद से दोनों संदिग्धों की पहचान की गई।आज शनिवार, को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी अजय के कब्जे से झपटा गया सोने का कान का कुंडल बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गली-गली घूमकर कबाड़ बीनने का काम करते हैं।

गिरफ्तार आरोपी

अजय पुत्र शांति स्वरूप, निवासी वार्ड नंबर-1, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.),

सूरज जोशी पुत्र नरेंद्र जोशी, निवासी वार्ड नंबर-8, बिल्सी, थाना बिल्सी, जनपद बदायूं (उ.प्र.),
एस एस पी ने बताया अजय के खिलाफ बदायूं के सिविल लाइन थाने में पूर्व से भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है तथा उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

इनाम की बौछार एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Popular Articles