अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ मिलकर पुननिर्वाचन अभियान के तहत पैसे जुटाने में लगे हुए हैं। दोनों नेताओं ने एक साथ मिलकर मंगलवार को 8 मिलियन डॉलर जुटाए। वहीं पिछले 5 दिनों में बाइडन ने कुल 40 मिलियन डॉलर की धनराशि जुटाई है. बाइडन पुननिर्वाचन अभियान के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति बाइडन 40 मिलियन अमरिकी डॉलर की बड़ी धनराशि जुटाने में सफल रहे हैं। शनिवार को लॉस एंजिल्स में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बरामक ओबामा के साथ मिलकर 30 मिलियन अमरिकी डॉलर का फंड इकट्ठा किया था। वहीं जिल बाइडन खुद भी फंड जुटाने में लगी हुई हैं और उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर प्राप्त हुए हैं। बिडेन और क्लिंटन ने न्यूयॉर्क में रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में मार्च के फंडरेजर में ओबामा के साथ दिखाई दिए। जो कि मंगलवार के कार्यक्रम की सुर्खियां बना रहा। यह कार्यक्रम वर्जीनिया के पूर्व गवर्नर टेरी मैकऑलिफ के घर पर आयोजित किया जा रहा है, जो कि लंबे समय से क्लिंटन के सलाहकार हैं।
इसके अलावा जिल बिडेन और पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन भी वाशिंगटन डी.सी. के एक उपनगर मैकलीन, वाशिंगटन में धन संचय कार्यक्रम में शामिल होंगी।





