Saturday, July 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

बंगलूरू में भारी बारिश का कहर

कर्नाटक में मौसम की मार जारी है। यहां बंगलूरू में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। इस बीच एक पेड़ गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। सिविल डिफेंस, कर्नाटक की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शहर में करीब 30 पेड़ गिर गए हैं और कई जगहों पर जलभराव की खबर है। बारिश ने बंगलूरू के लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन शनिवार शाम को शहर के कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हो गई। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बंगलूरू शहर में सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक गरज के साथ 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में पेड़ और टहनियां गिरने की घटनाएं सामने आईं। इससे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जबकि बंगलूरू ग्रामीण जिले के होसाकोटे जैसे स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबर मिली। अधिकारियों ने बताया कि पुलकेशीनगर में पेड़ गिरने से कथित तौर पर तीन साल की बच्ची की मौत हो गई।बारिश ने उड़ान संचालन को भी प्रभावित किया। कम से कम 19 उड़ानों को अन्य गंतव्यों के लिए डायवर्ट किया गया। इनमें से 11 इंडिगो की उड़ानें, चार एयर इंडिया एक्सप्रेस, दो अकासा और दो एयर इंडिया की उड़ानें थीं।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की वजह से यातायात पुलिस ने आवश्यक मार्ग परिवर्तन के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। यातायात पुलिस के मुताबिक, हंसमारनहल्ली में भारी जलभराव के कारण यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। इससे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाला यातायात भी धीमा पड़ गया।

Popular Articles