Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश में

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के मुताबिक प्रधानमंत्री की पहली जनसभा यूपी के बाराबंकी में सुबह 11.15 बजे होगी। इसके बाद पीएम मोदी फतेहपुर में करीब एक बजे चुनावी रैली करेंगे। दिन की तीसरी रैली हमीरपुर में प्रस्तावित है। पीएम मोदी दोपहर तीन बजे हमीरपुर में चुनावी रैली करने के बाद महाराष्ट्र रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी धुआंधार चुनावी प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। शाह की पहली जनसभा अमेठी में होगी। इसके बाद शाह ओडिशा रवाना हो जाएंगे। शाह ओडिशा के राउरकेला में जनसभा करेंगे। यह सीट सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आती है। दिन के अंतिम चुनावी कार्यक्रम में शाह झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।

Popular Articles