Wednesday, March 12, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

प्रताप बिष्ट बने पुनः जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल   

हल्द्वानी। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे साफ हो गया है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा, “जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल मे भी सभी क़ो साथ लेकर कार्य करेंगे

एवं 2027मे उत्तराखंड मे पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। भाजपा कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओ के बीच जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार ने प्रताप सिंह बिष्ट की घोषणा की और सभी ने करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया और आतिशबाजी कर खुशियाँ मनाई। इस मौके पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश सह मिडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री अनिल डब्बू, सुरेश भट्ट, जिला पंचायत प्रशासक बेला तोलिया, प्रमोद तोलिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना, मंडल अध्यक्ष राशि जैन, हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, प्रकाश हरबोला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, महेश खुलबे, चंद्र सिंह भंडारी, उमेश शर्मा, हरिमोहन अरोरा, भुवन जोशी, विशाल नेगी, बॉबी आर्य, रविंद्र बाली आदि ने पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर प्रताप सिंह बिष्ट का स्वागत किया।

Popular Articles