Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस का साईबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार,जनपद में चिन्हित साईबर हॉटस्पॉट स्थान पर चला विशेष अभियान

अभियान सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चला,चिन्हित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी

रुद्रपुर। साईबर अपराध के बढ़ते खतरे पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा साईबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के उद्देश्य से डीजीपी के निर्देश जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार को थाना दिनेशपुर में भी विशेष साईबर अभियान चलाया गया। यह अभियान सीओ सिटी विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद के साईबर सैल प्रभारी तथा थानाध्यक्ष पंकज कुमार दिनेशपुर की टीम ने दिनेशपुर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और साईबर संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया।

साईबर टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई खुफिया एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों एवं साईबर गतिविधियों वाले स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मिले तथ्यों, दस्तावेजों,डिजिटल साक्ष्यों समेत अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का परीक्षण किया जा रहा है। सीओ सिटी के मुताबिक जांच में साईबर अपराध अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट, संदिग्ध व्यक्तियों तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त संसाधनों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles