केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भरोसा दिया है कि वायनाड जिले में भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए संसाधनों को मुहैया कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इसके लिए कैसे विस्तृत योजना बनाती है। राज्यपाल ने कहा, “पीएम मोदी ने खास तौर पर पीड़ितों के पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने की बात कही है और उन्होंने आश्वासन दिया कि वायनाड भूस्खलन के सभी पीड़ितों के पुनर्वास में संसाधनों की कमी आड़े नहीं आएगी। पीएम मोदी के आश्वासन के बाद मैं बहुत आश्वस्त महसूस कर रहा हूं।”





