Friday, February 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पिता डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी लड़ाई पर आखिरकार इवांका ने तोड़ी चुप्पी

डोनाल्ड ट्रंप को बीते महीनों हश मनी मामने में सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया गया। अब उनकी सजा पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं। इन सबके बीच लंबे समय से मौन रहीं इवांका ट्रंप ने आखिरकार अपने पिता की सजा के बारे में बात की। उन्होंने अपने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए आई लव यू डैड यानी ‘पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं’ कहा।  लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट करते समय अपनी मां इवाना को ग्लैमरस बताते हुए इवांका रो गईं। ट्रंप की 42 वर्षीय बेटी ने अपने पिता की लंबी कानूनी परेशानियों के बारे में बात की और 2024 के राष्ट्रपति अभियान से हटने के लिए अपना स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने स्थिति को दर्दनाक बताया। जब उनसे पूछा गया कि उनके पिता की कानूनी लड़ाई का उन पर क्या असर पड़ा, तो इवांका ने कहा, ‘मानवीय तौर पर वो मेरे पिता हैं और मैं उनसे बहुत व्यार करती हूं। इसलिए यह अनुभव बहुत ही दर्द भरा था। हालांकि मेरी इच्छा है कि यह इस तरह से नहीं होना चाहिए।’

इवांका एक समय व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। वह 2022 में ट्रंप के अभियान के साथ जुड़ी थीं। बाद में एलान किया की वह राजनीति में वापस जाने से पहले अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताना चाहेंगी। पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने एक मां के तौर पर यह फैसला लिया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि वह बच्चों को किसी भी कीमत पर इसके लिए तैयार नहीं कर सकतीं। उन्होंने राजनीति को कठिन काम बताया।

 

Popular Articles