Top 5 This Week

Related Posts

परशुराम चौक कट बंद के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन,सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

रुद्रपुर। जिला प्रशासन द्वारा परशुराम चौक कट को खोलने अथवा वहां ओवर फुट ब्रिज का निर्माण कराने के बजाय लंबे लोहे के सरिये लगाकर कट को पूरी तरह बंद किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर उल्टा चलकर तथा काले झंडे फहराकर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए रोष व्यक्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम समस्या का समाधान नहीं बल्कि उसे और अधिक जटिल बनाने वाला है। कट को सरिये लगाकर बंद किए जाने के बाद परशुराम चौक की स्थिति पहले से भी अधिक भयावह हो गई है। स्थानीय लोग और राहगीर अब मजबूरी में लगाए गए ऊंचे सरियों पर चढ़कर सड़क पार कर रहे हैं। यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की हठधर्मिता और जनभावनाओं की अनदेखी के कारण क्षेत्र की जनता भारी परेशानी का सामना कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब आम जनता की मांग कट को पुनः खोलने और वहां ओवर फुट ब्रिज का निर्माण कराने की है, तो फिर प्रशासन जबरन कट को बंद करने पर क्यों तुला हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनहित की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, पार्षद गौरव खुराना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली,रिजवान खान,अनंत विश्नोई, राकेश अधिकार,विक्रम जीत विर्क,कमल चुघ, विकास मल्लिक, फैज़ल खान,कमल सैनी,सुहैल खान,राजकुमार सिकरी,सत्यम अरोरा

Popular Articles