हल्द्वानी। पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा 2026 – 2028 की कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन बरेली रोड स्थित वेंकेट हॉल मे किया गया।
विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट द्वारा शपथ कराई गयीं और नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनायें दी।
नयी कार्यकारिणी मे अध्यक्ष – हरिमोहन अरोरा, महामंत्री – मुकेश ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – संदीप गांधी, संयुक्त सचिव – राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष – अवनीश राजपाल व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली और संगठन कार्य को आगे बढ़ाने की बात कहीं।
अतिथियों द्वारा नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर कहाँ की नई टीम मिलजुलकर संगठन कार्य को आगे बढ़ाते हुये समाज हित मे कार्य करेगी।
समिति अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाज के उत्थान, आपसी भाईचारे को मजबूत करने, युवा पीढ़ी को संगठित करने तथा पंजाबी संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी उपस्थित रहें।





