उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होते ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी नेविधानसभावार प्रवासी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की है, जिन्हेंपर्यवेक्षक की भूमिकामें जिम्मेदारी दी गई है।
ये पर्यवेक्षकजिला पंचायत सदस्य पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार करेंगेऔर चुनाव प्रबंधन का कार्य भी देखेंगे। यह पूरी प्रक्रियाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टके निर्देश पर संचालित की जा रही है।
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
हर विधानसभा क्षेत्र मेंदो-दो प्रवासी कार्यकर्तापर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। ये न केवल जिला पंचायत उम्मीदवारों के लिए नामों की सिफारिश करेंगे, बल्किप्रधान और बीडीसी सदस्य पदों के लिए भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने का प्रयासकरेंगे।
पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक क्षेत्र में डटे रहेंगेऔर चुनाव प्रबंधन की निगरानी करेंगे।
घोषित पर्यवेक्षकों की सूची:
भाजपा केप्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहानने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की, जिसमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
• पुरोला:सते सिंह राणा, डॉ. विजय बडोनी
• यमुनोत्री:जगत सिंह चौहान, सुधा गुप्ता
• गंगोत्री:राम सुंदर नौटियाल, मुकेश टम्टा
• बदरीनाथ:रामचंद्र गौड़, विनोद नेगी
• थराली:रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह पंवार
• कर्णप्रयाग:हरक सिंह नेगी, विक्रम कंडारी
• केदारनाथ:रमेश गड़िया, वाचस्पति सेमवाल
• रुद्रप्रयाग:रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत
• घनसाली:खेम सिंह चौहान, जयेंद्र सेमवाल
• देवप्रयाग:विनोद रतूड़ी, गोविंद अग्रवाल
• नरेंद्रनगर:डॉ. देवेंद्र भसीन, रविंद्र राणा
• प्रतापनगर:नत्थी सिंह नेगी, गिरीश बंठवाण
• टिहरी:चंद्र किशोर मैठाणी, सुभाष रमोला
• धनोल्टी:अतर सिंह तोमर, जोगिंदर पुंडीर
भाजपा का मानना है कि यह सांगठनिक रणनीति पंचायत चुनावों में पार्टी के समर्थन को मजबूत करेगी औरग्राम स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाएगी।