Top 5 This Week

Related Posts

नशे के इंजेक्शन का काला कारोबार: बनभूलपुरा में चार गिरफ्तार

चारों के कब्जे से 50इंजेक्शन बरामद आरोपियों पर मुकदमा

हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शनों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चार युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग मात्रा मे नशीले इंजेक्शनों का जखीरा बरामद हुआ।
पकड़े गए नशे के सौदागरों
ने पुलिस को अपना नाम समीर उर्फ चांद निवासी लाइन नंबर 17,, जुबैर खान निवासी गफूर बस्ती, मो. जावेद निवासी गफूर बस्ती और फरमान अली निवासी गफूर बस्ती बताया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि किच्छा बहेड़ी बरेली आदि क्षेत्रों से इंजेक्शन को सस्ते दामों पर खरीद के लाते हैं और यहां महंगे दामों में बेचते हैं।

बरामदगी के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना बनभूलपुरा मे मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। कृष्ण चारों को न्यायालय में पेश किया है

तीन आरोपियों पर पहले भी एनडीपीएस के मुकदमे

पुलिस के मुताबिक जुबैर खान के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। मो. जावेद के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। वहीं फरमान अली के खिलाफ थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। समीर उर्फ चांद के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

Popular Articles