Monday, June 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

नई विधानसभा के सबसे सबसे अमीर सदस्य होंगे करनैल सिंह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 26 साल बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी को बुरी तरह धूल चटा दी है। आलम यह है कि सीएम आतिशी मार्लेना को छोड़कर लगभग पूरी कैबिनेट को हार मिली है। आप की हार और भाजपा की जीत के साथ ही दिल्ली की शकूर बस्ती सीट पर जीते करनैल सिंह की भी खूब चर्चा हो रही है। 10वीं पास करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को चुनावी मैदान में पटखनी दी है। दिल्ली की हॉट सीट में शुमार शकूर बस्ती सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन चुनाव मैदान में थे। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने 20998 वोटों से हराया है। करनैल सिंह को 56869 वोट मिले। वहीं, सत्येंद्र जैन ने 35871 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस से सतीश लूथरा भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप का कब्जा रहा, लेकिन इस बार यहां आप का तिलिस्म टूट गया। करनैल सिंह दिल्ली की नई विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, करनैल सिंह अकूत धन-संपदा के मालिक हैं। उनके पास 2,59,67,36,090 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भारत से लेकर अमेरिका तक उनका साम्राज्य फैला हुआ है।

करनैल सिंह के ने 25,00,000 रुपये की बीमा पॉलिसी ले रखी है। इसके साथ ही उनके पास 4,00,000 रुपये से ज्यादा का सोने के गहने हैं। वहीं, करनैल सिंह के पास एक हीरों से जड़ी घड़ी भी है। जिसकी कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा है। इतना ही नहीं करनैल सिंह एक हीरे से जड़ी अंगूठी भी पहनते हैं जो दो लाख से ज्यादा रुपये की है।

वहीं, करनैल सिंह के पास हरियाणा के मुरथल रोड़ पर एक फॉर्म हाउस, लरसौली सोनीपत, बद्दी में भी कई एकड़ के फॉर्म हाउस हैं। जिनकी कीमत साठ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, करनैल सिंह के पास सोनीपत के छोटी मस्जिद इलाके में एक दुकान भी है, जो 55 लाख रुपये की है।

करनैल सिंह की संपत्ति भारत में नहीं है, बल्कि अमेरिका में भी उनके चार घर हैं। जिनकी कीमत 162 करोड़ से भी ज्यादा है। इन चार घरों में से तीन उनके नाम पर और एक उनकी पत्नी तेलु सिंह के नाम पर हैं। वहीं, सोनीपत हरियाणा में भी करनैल सिंह के चार घर हैं, जिसमें दो उनके नाम और दो उनकी पत्नी के नाम पर हैं।

Popular Articles