Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देहरादून बार एसोसिएशन की सख्त चेतावनी: वकीलों की ड्रेस में सिर्फ अधिवक्ता ही रहेंगे, अन्य पर कार्रवाई तय

देहरादून, ब्यूरो। देहरादून बार एसोसिएशन ने जिला न्यायालय परिसर में वकीलों की ड्रेस (सफेद शर्ट, काली पैंट/कोट) पहनने को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि दलाल, मुंशी और लॉ इंटर्न यदि अधिवक्ता की पोशाक में दिखाई दिए, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि कुछ गैर-अधिवक्ता लोग वकील बनकर परिसर में सक्रिय हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
मुंशी और इंटर्न के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि उनके अधीन कार्य कर रहे मुंशी का पहचान पत्र बार एसोसिएशन से बनवाना अनिवार्य करें।
वहीं, लॉ इंटर्न्स को निर्देश दिया गया है कि वे केवल कॉलेज ड्रेस (मोनोग्राम सहित) और कॉलेज आईडी कार्ड के साथ ही न्यायालय परिसर में उपस्थित हों।
यदि कोई इंटर्न इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके संबंधित कॉलेज को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु सूचित किया जाएगा।

Popular Articles