उत्तर कोरिया लगातार अपने हथियारों के बेड़े को मजबूत करता जा रहा है। अब यहां के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने एक बार फिर देश की परमाणु शक्ति को बढ़ाने का संकल्प लिया है। ऐसे में उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। किम ने देश की परमाणु शक्ति को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया है। इसके लिए एक नई ऑटोनोमस नेविगेशन सिस्टम के सटीक होने और विश्वसनीयता का आंकलन करने के मिशन पर पूर्वी सागर यानी जापान सागर में इसका सफल परीक्षण किया गया। राष्ट्रपति उन ने मिसाइल परीक्षण को लेकर खुशी जताई है। दक्षिण कोरिया की सरकार ने शुक्रवार को मिसाइल दागने की जानकारी दी है। उसका कहना है कि उत्तर कोरिया ने कम दूरी की कई संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। सियोल ने मिसाइल परीक्षण की इस घटना को उत्तर कोरिया के पूर्वी वॉनसन क्षेत्र से लगे तट पर पानी में कई उड़ने वाली वस्तुएं, जिन्हें छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें माना जाता है के रूप बताया है।





