Wednesday, March 12, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

देर रात तक 65.03 फीसदी मतदान

उत्तराखंड के 100 नगर निकायों के चुनाव में बृहस्पतिवार को जमकर वोट बरसे। खबर लिखे जाने तक कई निकायों में मतदान चल रहा था। शाम चार बजे तक 56.81 फीसदी मतदान हो चुका था। देर रात तक 65.03 फीसदी मतदान (अनंतिम) रिकॉर्ड किया गया। मतगणना कल 25 जनवरी को होगी। राज्य के 11 नगर निगमों में मेयर के सापेक्ष 72 प्रत्याशियों, 89 नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 89 पदों के सापेक्ष 445 और सभी 100 निकायों में पार्षद-वार्ड सदस्य के 1282 पदों के सापेक्ष 4888 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। शुरुआती दो घंटे में राज्य में 11.36 प्रतिशत मतदान हुआ। यह आंकड़ा दोपहर 12 बजे तक बढ़कर 25.70 प्रतिशत पर पहुंच गया।इसके बाद दो बजे तक मतदान प्रतिशत 42.19 रिकॉर्ड हुआ। शाम 4 बजे तक प्रदेश में 56.81 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के तमाम निकायों में मतदान जारी था। खबर लिखे जाने तक 65.03 फीसदी मतदान हो चुका था। बता दें कि 2018 के निकाय चुनाव में 69.79 फीसदी मतदान हुआ था।

Popular Articles