Saturday, February 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दून समेत सात जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम पारा चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री के पार पहुंच गया, इसके साथ ही यह सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। दिन में चिलचिलाती गर्मी का असर दिन के समय शहर की सड़कों पर भी देखने को मिला। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में तापमान 40 के आसपास पहुंच सकता है।  वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संभावना जताई है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में बिजली भी चमक सकती है।

Popular Articles