Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार-राजस्थान में दो दिन बारिश का अलर्ट,

देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है। कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है, कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। IMD के मुताबिक, आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। आगे बताते हैं आने वाले दिनों में देश में मौसम कैसा रहना वाला है।

दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हवा के साथ आंधी का अनुमान जताया है, वहीं हरियाणा और पंजाब में आज और कल मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली एनसीआर में 30 और 31 मई को गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है। यूपी के कासगंज, एटा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, बदायूं, इटावा, फर्रुखाबाद, हरदोई और कन्नौज समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार की अगर बात करें तो बिहार के 26 से 27 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है इन जिलों में अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है। 15 जून से बिहार में मानसून आने का अनुमान है।

Popular Articles