Monday, February 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

डिजिटल खाई पाटने के लिए साथ काम कर रहे भारत-अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास-कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहीं लीसा कर्टिस ने कहा कि भारत और अमेरिका पश्चिम-वैश्विक दक्षिण के बीच डिजिटल  खाई को पाटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के ‘जिम्मेदाराना एवं सुरक्षित’ उपयोग के खाके को भी आकार देने में मदद कर रहे हैं।  ट्रंप के कार्यकाल में ‘व्हाइट हाउस’ की अधिकारी रहीं लीसा कर्टिस ने ‘मोटवानी जडेजा भारत-अमेरिका वार्ता शृंखला’ के तहत ‘रणनीतिक तालमेल : भारत-अमेरिका प्रौद्योगिकी सहयोग’ विषय पर चर्चा में कहा, दोनों देश एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के मामले में सहयोग कर रहे हैं।   सभी धर्मों के समान बर्ताव पर भारत-अन्य से बातचीत…अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन सभी की धार्मिक आजादी के अधिकार की रक्षा करने व उसके लिए प्रोत्साहित करने को प्रतिबद्ध है। अमेरिका सभी धार्मिक समुदायों के सदस्यों से समान व्यवहार की महत्ता को लेकर भारत समेत कई देशों के साथ बातचीत कर रहा है।

Popular Articles