अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंपने कहा है कि रूस नेभारतके रूप में अपना एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया है। यह बयान उन्होंनेअलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिनसे मुलाकात के बाद अपने विमान एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।
ट्रंप ने बताया कि रूस से भारत 40 प्रतिशत तेल खरीद रहा था और चीन भी काफी तेल खरीद रहा है। उन्होंने कहा, “अगर मुझे और टैरिफ लगाने पड़े तो मैं जरूर करूंगा, लेकिन हो सकता है कि ऐसा करने की जरूरत न पड़े।”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने भारत पर कुल50 प्रतिशत टैरिफलगाने की घोषणा की है। पहले भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया था और अब अतिरिक्त 25 प्रतिशत 27 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप ने भविष्य में और टैरिफ लगाने की संभावना भी जताई।
भारत ने अमेरिका के इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा किहम अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।





