Friday, March 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंप का नोबेल शांति पुरस्कार का सपना होगा पूरा? हिलेरी क्लिंटन का बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रंपऔररूस-यूक्रेन युद्धको लेकर हालिया चर्चाओं में हिलेरी क्लिंटन ने बड़ा बयान दिया है। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और डेमोक्रेटिक नेता हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अगर ट्रंपयूक्रेन की जमीन गंवाए बिना युद्ध को समाप्त करने में सफल होते हैं, तो वह खुद उन्हेंनोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकितकरेंगी।

हिलेरी ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा, अगर ट्रंप पुतिन का सामना सख्ती से करते हैं और इस भयानक युद्ध को खत्म करने में पीछे के योजनाकार बनते हैं, तो मैं उन्हें नामांकित करूंगी। यह साबित करेगा कि राजनीति से ऊपर शांति प्रयासों को महत्व दिया जा सकता है।”

गौरतलब है कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को हराया था। उस समय क्लिंटन ने ट्रंप की रूस और पुतिन के प्रति नरम रुख की आलोचना की थी। अब उनका यह बयान शांति प्रयासों को प्राथमिकता देने का संकेत देता है।

इस बीच, अलास्का में ट्रंप-पुतिन बैठकमें पुतिन ने कई हद तक ट्रंप के प्रस्तावों से सहमति जताई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर शांति की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी और आशा जताई कि यह समझौतायूक्रेन में स्थायी समाधान का मार्गखोल सकता है।

Popular Articles