Top 5 This Week

Related Posts

ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्रित युवकों में जमकर हुआ महासंग्राम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में वायरल वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्रित युवकों के बीच हुए महासंग्राम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवकों के हाथों में बेल्ट,डंडे और धारदार हथियार लिए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किच्छा रोड श्मशान घाट के सामने ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्रित 25-30 युवकों में कुछ नशा तो कुछ जुआ खेल रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर युवकों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गाली गलौज करते हुए आमने सामने आ गए। सूत्रों के मुताबिक देखते ही देखते युवकों के बीच जमकर महासंग्राम हो गया। एक दूसरे पर बेल्ट,डंडे से हमला करते दिख रहे हैं। उनमें से कुछ युवकों ने बीच बचाव का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी ने पूरी घटना की वीडियो बना ली और उसे इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। वायरल वीडियो में युवकों के हाथों में धारदार हथियार भी दिख रहे हैं। चौकी प्रभारी रम्पुरा पंकज कुमार से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो प्रसारित वीडियो जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Popular Articles